उझानी-कादरचौक मार्ग पर अढौली फाटक से निकलते ही रेलवे रेक की लोडिंग के चलते धर्मकांटे के पास लगा

जाम जो डेंजरजौन बन चुका। आज दोपहर लगे जाम के कारण साइड से निकलते वक्त एक ईको कार नाले में गिरते गिरते बची।

आज सुबह लगे जाम के कारण दोपहर तीन बजे तक कादरचौक मार्ग पर वाहनों का निकलना दुर्भर हो गया है काफी देर खड़ा रहने के बाद एक ईको कार चालक ने

साइड से निकलना चाहा तो उसकी कार गंदे पानी के नाले में गिरते गिरते बच गई वर्ना कार में सवार कई लोगों के चोट लग सकती थी। राहगीरों ने किनारे से ही हाथों के सहारे कार को गिरने से बचा लिया।
रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह







