वजीरगंज विकलांग आश्रम में विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा ने विकलांग बेसहारा बच्चों को अपनी टीम के साथ पहुंचकर फल मिठाई वितरण की। जिला अध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा ने बताया दान ऐसी जगह

करना चाहिए जहां जिसको जरूरत हो इसी को लेकर आज मैं भी विकलांग आश्रम में फल व मिठाई वितरित करने अपनी पूरी बदायूं टीम के साथ आया हूं। आश्रम

अध्यक्ष उनीश पाल सिंह यादव उनका स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद की टीम ने आश्रम में रह रहे सभी बच्चों का आशीर्वाद लिए। आश्रम के सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। विकलांग आश्रम प्रभारी सुनीरा गौर ने बताया अगर भूखे को अन्न मिले तो उसके सामने ही क्या दुआ के

अलावा। इसी को लेकर जो भी दानदाता आता है उससे बच्चे खुश रहते है। विकलांग आश्रम वजीरगंज में दूर दराज से निरीक्षण करने लोग आते है और विकलांग बेसहारा बच्चों की मदद करते हैं। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष सहित पूरी टीम मौजूद रहे।







