भिवाड़ी । आयोजित होने वाले आगामी इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (IIF) 2025 की तैयारियों को लेकर लघु उद्योग भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य इस औद्योगिक मेले को सभी प्रतिभागियों और आगंतुकों के लिए सफल, लाभकारी और यादगार बनाना है।

बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रमुख पदाधिकारीगण, राजेश गुप्ता, रामप्रकाश गर्ग, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, मुकेश शर्मा, संदीप गुप्ता, संजीव खन्ना , सर्जीत यादव, के.आर. मनोज, आर.के. गुप्ता, आनन्या जैन, श्रीमती मीना जैन, विमल पंडित, नितिन कोहली , नितिन जैन, सुनील मित्तल, डॉ नितिन रस्तोगी

BMA (भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष जसवीर चौधरी एवं BIIA (भिवाड़ी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) के अध्यक्ष प्रवीण लाम्बा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझावों के माध्यम से मेले की बेहतर रूपरेखा बनाने पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस बार का IIF 2025 अब तक का सबसे भव्य और व्यवस्थित आयोजन होगा, जिसमें औद्योगिक विकास, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, महिला उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी।

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने सभी औद्योगिक इकाइयों और संगठनों से अपील की है कि वे इस महा-आयोजन में पूर्ण सहयोग दें और इसे भिवाड़ी की पहचान बनाने में अपना योगदान दें।

इस इवेंट के आयोजक लघु उद्योग भारती हैं, चैनल पार्टनर के रूप में डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज कॉमर्स सेंटर, भिवाड़ी जुड़े हैं। कार्यक्रम को MSME, मेक इन इंडिया, और राइजिंग राजस्थान का सहयोग प्राप्त है। वहीं, डिजिटल पार्टनर के रूप में वूक टेक इंडिया Pvt. Ltd. भूमिका निभा रहे है।”

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072