चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज उझानी रोड बदायूं में मिशन निदेशक , उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डी0डी0यू0- जी0के0वाई0) के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना के तत्वाधान में ‘‘जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ
मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा फीता काट कर किया गया। रोजगार मेले में 14 नियोक्ता/कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा नियोजक के रूप में प्रतिभाग किया गया। उक्त रोजगार मेला में कुल 437

अभ्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग कर साक्षात्कार मे भाग लिया गया, जिनमें से 113 अभ्यार्थियों का चयन विभिन्न कम्पनियों के द्वारा किया गया। चयनित अभ्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों/माननीयों के द्वारा मंच से ही नियुक्ति पत्र
दिनांक 15- 07 – 2025 को विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष में प्रदान किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, जिला कौशल प्रबंधन मो० एहतिशाम, कार्यालय सहायक नीरज कुमार एवं जिला रोजगार सहायता कार्यालय से संजय कुमार उपस्थित रहे।

Oplus_131072