संभल। यूपी के जनपद सम्भल में श्रावण मास,कांवण यात्रा व मोहर्रम की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद सम्भल में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किये

जाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद मुनिराज व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गयी,पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गों, ताजिया

जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,सभी आमजन से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से मनाएं जाने, पुलिस,प्रशासन का सहयोग करने, किसी भी

आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिये जाने तथा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी,पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आम

जनता में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना तथा अपराध व अराजक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना रहा,इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सम्भल राजेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सम्भल आलोक कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






