संभल। यूपी के जनपद सम्भल में श्रावण मास,कांवण यात्रा व मोहर्रम की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद सम्भल में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किये जाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र,मुरादाबाद मुनिराज व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की

अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी,कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी, गोष्ठी में कानून-व्यवस्था एवं ताजियों की

ऊंचाई, ताजिया जुलूस, रूट, समय एवं ध्वनि व्यवस्था आदि के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिये गये ,गोष्ठी में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर

ध्यान न दिया जाये, विवाद या सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी ,सभी चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाने तथा किसी भी प्रकार की

अफवाह या अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया,इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ,दक्षिणी,सम्भल अनुकृति शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ,उत्तरी, सम्भल राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072