संबाददाता:- विवेक गुप्ता उझानी/ कछला,

उझानी— नगर के घंटाघर तिराहे पर शाम के समय कोतवाली के तेजतर्रार उपनिरीक्षक रामेंद्र सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के आदेशानुसार अनावश्यक रूप से विना मास्क लगाए दोपहिया वाहन व पैदल घूमने वाले लोगों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को देखकर दोपहिया वाहन व अनावश्यक रूप से विना मास्क लगाए लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आए। कोविड – 19 के दृष्टिगत इस सघन चेकिंग अभियान में कोतवाली उझानी के एस एस आई रामेंद्र सिंह के साथ कांस्टेबल गौरव चौहान, राजेश चौधरी,शुभम चौहान आदि पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। इधर कल रविवार को गंगा दशहरा के पर्व को लेकर भी उझानी से कछला के गंगा घाट तक मुख्य जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात हो गया। जिससे गंगा स्नान के लिए आने वाले लोगों को चैकपोस्ट पर रोककर ही वापस किया जा सके।