सम्भल। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात दुष्यंत बालियान के नेतृत्व में बहजोई कोतवाली क्षेत्र में यातायात जन जागरूकता अभियान के क्रम में मानसून के आगमन के साथ सड़कों पर फिसलन और जलभराव जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी अधिक हो जाती हैं, इन्हीं परिस्थितियों को

ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा आज एक विशेष “सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय वाहन चालकों, राहगीरों को वर्षा के मौसम में सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई,उपस्थित नागरिकों को निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से जागरूक किया गया,बारिश में वाहन धीमी गति से चलाएं,वाइपर, हेडलाइट्स और ब्रेक की नियमित जांच करें


हेलमेट व सीट बेल्ट का सदैव प्रयोग करें,वाहन से उचित दूरी बनाकर चलें,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें,कार्यक्रम में यातायात पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल सोनू के द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि
“एक छोटी सी लापरवाही, जीवन भर का पछतावा बन सकती है। यातायात नियमों का पालन करके न सिर्फ अपनी, बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित

करें,कार्यक्रम में पम्पलेट वितरण, सड़क किनारे यातायात जागरूकता संवाद भी किया गया, जिसमें नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई,यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित यातायात के महत्व को समझ सकें।यातायात पुलिस जनपद सम्भल।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट


Oplus_131072