
कांवड़ यात्रा 2025 को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन श्री रमित शर्मा द्वारा जनपद अमरोहा के पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद के साथ थाना गजरौला क्षेत्रान्तर्गत ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, डायवर्जन व्यवस्था एवं जनसुविधाओं आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ADG द्वारा संबंधित अधिकारियों को यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य/जल व्यवस्था, साफ-सफाई, तथा आपातकालीन सेवाओं की प्रभावी उपलब्धता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा तथा सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनौरा श्वेताभ भास्कर, प्रभारी थाना गजरौला अखिलेश प्रधान, प्रभारी यातायात अनुज मलिक एवं स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहें