
बदायूं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर एक दिवसीय उपवास विरोध प्रदर्शन किया।
जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार की सुबह से कर्मचारियों ने एक दिवसीय उपवास विरोध प्रदर्शन किया जिसमें संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिला अध्यक्ष संजय कुमार आर्य और जिला मंत्री प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन चल रहा है कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार को संबोधित ज्ञापन के साथ अपनी

मांगों को रखा कर्मचारी के नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा क्योंकि अब कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संजय कुमार आर्य,प्रदीप चतुर्वेदी ,योगेंद्र अधिकारी, शिवम रस्तोगी, पंकज कटियार आदि ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।






