
बदायूं। अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून को मनाया गया और जन जागरण अभियान रैली को अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया। जन जागरण रैली अभियान जिला

अस्पताल से शुरू होकर लावेला चौक, गोपी चौक से मुख्य बाज़ार से होते हुए नेहरू चौक तथा वहां से नगर पालिका परिसर में समापन हुआ।
सहायक श्रम आयुक्त अजीत कन्नौजिया ने कहा रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को बाल श्रम के विरुद्ध जागरूक

करना तथा बच्चों को काम पर नियोजित करने के स्थान पर
शिक्षा के प्रोत्साहित करना तथा जनपद को बाल श्रम मुक्त कराना है।
रैली में सिटी मजिस्ट्रेट जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, वरिष्ठ सहायक विचित्र सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र

धीगरा , सागर अरोड़ा ,प्रभारी चाइल्ड लाइन , स्वयं सेवी संगठन काशी शिक्षा समाज संस्थान एवं समग्र विकास संस्थान से बड़ी संख्या में वालियंटर्स , ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि तथा श्रमिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।






