
जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
बदायूं।सदर कोतवाली क्षेत्र में एंटी करप्शन बरेली की टीम ने लेखपाल और एक बाइक मिस्त्री को दस की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को शहर के लालपुल स्थित पेट्रोल पंप के पास यह कार्रवाई की गई।
तहसील सदर के गांव लौंडा बहेड़ी में ट तैनात राजस्व लेखपाल संजीव कुमार और बाइक मिस्त्री विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया विनोद कुमार ऊपर पारा लालपुर निवासी है शिकायतकर्ता मुशाहिद अली के

अनुसार लेखपाल के पिता की जमीन की कब्जा दिलाने के नाम पर 10हजार की रिश्वत मांगी थी। लेखपाल यह रकम कुमार बाइक मिस्त्री विनोद कुमार के माध्यम से लेने की योजना बनाई थी। रिश्वत लेते समय दोनों लोगों को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। एंटी करप्शन सीओ यशपाल सिंह के निर्देशन में एसआई जितेंद्र सिंह और उनकी टीम ने लोक सेवक लोगों की मौजूदगी में दोनों को पकड़कर थाना बिनावर में मुकदमा दर्ज कराकर कानून कार्रवाई शुरू कर दी है।






