बिना पंजीकरण के नाबालिक दौड़ा रहे हैं ई-रिक्शा

सहसवान। सहसवान नगर में बे धड़क दौड़ रहे हैं अवैध ई रिक्शा जबकि उत्तर प्रदेश शासन के कड़े निर्देश के बावजूद अब भी बिना रजिस्ट्रेशन के नाबालिक दौड़ा रहे हैं ई रिक्शा सहसवान अब भी अवैध ई रिक्शा की भरमार है जिससे सहसवान के मुख्य बाजार विल्सन गंज चौराहे पर ई रिक्शा की वजह से हर दिन लगता है जाम रहा चलते लोगों से ई रिक्शा चालक आए दिन झगड़ते मिल जाएंगे।


बिना रजिस्ट्रेशन के ई रिक्शा चलाते हुए दिखाई देते हैं यही नहीं नाबालिक बच्चे भी ई रिक्शा चलाते हुए नजर आते हैं जबकि सहसवान में टी आई की ड्यूटी लगा दी गई है, उसके बावजूद भी नगर में खुलेआम शासन को चुनौती देते हुए ई रिक्शा दिखाई दे रहे हैं। जिनके ऊपर अभी तक सहसवान नगर में कोई कार्रवाई होती नजर

नहीं आ रही खाना पूर्ति कर कुछ दिनों पहले कुछ ही ई रिक्शा चालकों के चालान किए गए उसके बाद पूरा मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जिसके चलते ई रिक्शा चालकों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

Oplus_131072