सम्भल । महिला शक्ति संगठन ने नया रिकॉर्ड बनाया जिसमें अब तक 55 जरूरतमंद की शादी में सहयोग किया है,अब को बता दें कि दीपा वार्ष्णेय जो एक समाजसेवी महिला हैं उन्होंने महिलाओं की आवाज़ को बुलंद ओर उनको जागरूक करने के लिए एक संगठन

बनाया जो महिला शक्ति संगठन के नाम से जाना जाता है जैसा संगठन का नाम वैसे ही संगठन का काम यह करते हैं जिसमें आज सभी संगठन की महिलाओं ने अब तक 55 जरूरतमंद कन्याओं की शादी में सहयोग कर

नया रिकॉर्ड बना डाला है। जिसमें संगठन की महिलाएं खुश नज़र आयीं। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने बताया कि हमारा संगठन इस तरह के आयोजन करता रहता हैं सबसे खास बात यह है कि आज हमारे संगठन ने 55 वीं शादी में सहयोग किया है

कन्या को हमने शादी की जरूरत की सभी सामान दिया है,इतना ही नहीं हमारे संगठन की सभी महिलाओं ने मिलकर उस जरूरतमंद कन्या के परिवार को लिफाफा दिया ओर उनका आशीर्वाद लिया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072