Oplus_131072

कादरचौक। ब्लॉक कादरचौक के गांव चीलपुरा में लाइट न आने से ग्रामीण परेशान है आपको बता दे कि इस समय मक्का की फसल तैयार हो रही है जिसमें कई बार पानी की आवश्यकता होती है और ऐसे में लाइट न आने से किसानों की फसल सूख रही है आज गुस्साए लोगों ने असरासी बिजली घर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया रोड जाम की स्थिति होने से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा आपको बता दे कि गर्मी के मौसम में हालत खराब होती है ऐसे में लाइट का न आना गंभीर समस्या है पढ़ने वाले

बच्चों को भी लाइट न आने से परेशानी होती है क्योंकि उनकी पढ़ाई नहीं पाती है छोटे बच्चों की गर्मी की वजह से तबियत खराब होने लगती है ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से लाइट नहीं आई है जिससे मक्का की फसल सुख रही है दिन में भी लाइट नहीं आती है और रात में लाइट आती है तो टू फेस आती है जिससे ट्यूबवेल नहीं चल पाता है आज भारी संख्या में लोगों ने असरासी बिजली घर का घेराव किया लेकिन वहां पर कोई अधिकारी एवं कर्मचारी नहीं मिला लोगो ने बताया कि बिजली घर में लोड के हिसाब से मशीनें कम है और लोड ज्यादा है जिसकी बजह से बिजली की पूर्ति नहीं हो रही है किसानों की फसल बर्बाद न हो इसलिए ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की अपील की है ।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह

Oplus_131072

You missed