संभल। यूपी के जनपद सम्भल में रजपुरा थाना क्षेत्र में डीएसएम शुगर मिल में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए और उनके परिवार के लिए हैपेटाइटिस बी का इंजेक्शन लगवाने के लिए संतुष्टि ट्रस्ट की टीम के

प्रबंधक अरुण सिंह जिला कॉर्डिनेटर राहुल यादव के नेतृत्व में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें करीब 250 से अधिक कर्मचारियों, अधिकारियों को टीके लगाए गए।
कार्यक्रम का प्रारंभ फीता काट कर सभी विभागाध्यक्षों के द्वारा किया गया जिसमें राजन कुमार दीक्षित उप महाप्रबंधक प्रशासन, संजीव कुमार महाप्रबंधक वित्त अवतार सिंह महाप्रबंधक इंजीनियरिंग संतोष कुमार

महाप्रबंधक क्वालिटी, डॉक्टर आशीष अग्रवाल अमित कुमार ईटीपी, अजीत कुमार सिंह सीएसओ ध्रुव चौधरी, आशुतोष राय, शुभ्रा भट्टाचार्य, विमलेश त्रिपाठी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072