संभल। यूपी के जनपद सम्भल में थाना हयातनगर की पीछे मजार के पास हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन का गंदा कूड़ा लाकर डाला जा रहा हैं उसके बाद उसमे आग लगा दी जाती हैं जिसमे काफी इलेक्ट्रॉनिक,प्लास्टिक, पालीथिन इत्यादि जलने से काफी विषली गैस एवं धुआ निकलता हैं जिस कारण थाना हयात नगर परिसर में रह रहे पुलिस कर्मियों के

परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं इससे वहाँ पर रहने वाले छोटे ,छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं एवं हयात नगर थाना क्षेत्र के आस पास रह रहे परिवार को भी इस कारण काफी परेशान हैं,कृपया शासन प्रशासन इस ओर ध्यान दे दीजिए ताकि समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाना बहुत ही जरूरी हैl
प्रार्थी ,सचिन कुमार हयातनगर
प्रतिलिपि,

1.मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

2.जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया सम्भल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई सम्भल

3.अपर जिलाधिकारी श्रीश चंद्र सम्भल एवं क्षेत्रअधिकारी अनुज कुमार चौधरी सम्भल

4.उप जिलाधिकारी बंदना मिश्रा

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072