बदायूं।लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल बस की चपेट में आने से स्ट्रीट डॉग की मौत हो गई। इस मामले में बस ड्राइवर खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत लापरवाही से वाहन चलाने में मुकदमा दर्ज। पशु प्रेमी दीपेश दिवाकर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
19 अप्रैल के लिए दोपहर 2:00 बजे थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर में हादसा हुआ था। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की बस दोपहर 2:00 बजे मोहल्ला नेकपुर से गुजर रही थी दौरान गली नंबर 3 के

बाद पास बैठे स्ट्रीट डॉग को बस ने अपनी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से डॉग का पेट फट गया और आंतें बाहर आ गई वही जबड़े से खून बहने लगा बस ड्राइवर और कंडक्टर बस लेकर फरार हो गए।डॉग की थोड़ी देर में मौत हो गई। तहरीर में बताया गया है कि डॉग खुद के बचने के लिए सड़क पार करने के लिए गया लेकिन कलावती मेडिकल स्टोर वाले ने डॉग पर पानी फेंक कर उसे भगा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है इस पूरे मामले में बस ड्राइवर की गलती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Oplus_131072