पुलिस थाना चौपानकी द्वारा नकबजनी के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही नकबजनी प्रकरण में वांछित 03 नकबजनों को किया गिरफ्तार ।रात्रि में कम्पनी से चोरी हुई अभियुक्तगणों के कब्जे 02 विद्युत मोटर बरामद • वारदात में प्रयुक्त वाहन बोलेरो को किया जब्त
प्रकरण हाजा में 02 विद्युत मोटर चोरी के प्रकरण के खुलासा हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रकरण हाजा में वांछित आरोपीयान 1. वाजिद पुत्र अनूप खान जाति मेव उम्र 27 साल निवासी घुडावली जामा मस्जिद के पास थाना उटावड जिला नूँह हरियाणा 2. आकिब पुत्र हासिम जाति मेव उम्र 18 साल निवासी इस्लामबादी मोहल्ला ऊटावड थाना उटावड जिला नूँह हरियाणा 3. सालिम पुत्र नियात मोहम्मद निवासी

इस्लामबादी मोहल्ला उटावड थाना उटावड जिला पलवल हरियाणा को मुखबीर की सूचना पर अजमेरी नाका से दस्तयाब कर प्रकरण हाजा में पूछताछ की गई। दौराने पूछताछ घटना में संलिप्त पाये जाने पर प्रकरण में नियमानुसार गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण हाजा का माल
मशरूका 02 विद्युत मोटर बरामद कर घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरों को जब्त किया गया। प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपीयान के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।
-: गिरफ्तारशुदा मुल्जिमः-
- वाजिद हुसैन पुत्र अनूप खान जाति मेव उम्र 27 साल निवासी घुडावली जामा मस्जिद के पास थाना उटावड जिला नूह हरियाणा
- आकिब पुत्र हासिम जाति मेव उम्र 18 साल निवासी इस्लामबादी मोहल्ला ऊटावड थाना उटावड़ जिला नूँह हरियाणा
- सालिम पुत्र नियात मोहम्मद निवासी इस्लामबादी मोहल्ला उटावड थाना उटावड जिला पलवल हरियाणा
- बरामदगीः 01 विद्युत मोटर 02 वाहन बोलेरो
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा






