सर्व सेवा संस्थान 27 अप्रैल को दिल्ली में करेगी सम्मानित

आज नई दिल्ली में सर्व सेवा संस्थान रजिस्टर्ड की बैठक संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं फाउंडर डॉक्टर सीमा सूरी की अध्यक्षता में हुई! सर्व सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ सीमा सूरी ने बैठक को संबोधित करते हुए सर्व सेवा संस्थान की 2025-26 की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की! उन्होंने कहा कि पूरे भारत देश में से

कई समाजसेवी भी राष्ट्रीय कार्यकारणी में लिए गए जिसमें भिवाड़ी के भी समाज सेवक दिनेश बेदी को उनकी समाज सेवा के प्रति संकल्प एवं निस्वार्थ कार्यों को देखते हुए एक बार फिर सर्व सेवा संस्थान रजिस्टर्ड का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया, भिवाड़ी के दिनेश बेदी भारतीय सेना के

घायल सैनिकों के लिए 56 रक्तदान शिविर, कई मेडिकल कैंप एवं खेल में भी क्रिकेट, बॉलीबॉल, बेडमिंटन और फुटबॉल के कई टूर्नामेंट करवा चुके हैं, सर्व सेवा संस्थान रजिस्टर भी पिछले कई वर्षों से पूरे भारत में समाज सेवा के विभिन्न कार्यों से जुड़ा हुआ है, सर्व सेवा संस्थान 27 अप्रैल को भिवाड़ी के दिनेश बेदी को दिल्ली में नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित भी करेगी ।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072