कुंवर गांव ।थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बरातेगदार निवासी विपिन कुमार पुत्र रामस्वरूप राठोर शनिवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया है कि वह शुक्रवार को उप निबंधक कार्यलय में जमीन का बैनामा कराने गए थे उन्होंने अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल कार्यलय के

बाहर खड़ी कर दी थी ।जब विपिन कार्य निपटा कर बाहर आए तो मोटरसाइकिल गायब थी उन्होंने मोटरसाइकिल को इधर उधर ढूंढा लेकिन मोटरसाइकिल का कहीं पता नहीं चल सका जिसके बाद विपिन ने

डायल 112 को फोन कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की ।
शनिवार को विपिन ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट

दर्ज कर मोटरसाइकिल को बरामद करने की मांग की है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
वहीं आरिफपुर नवादा निवासी रामबाबू पुत्र ऊधल ने जवाहरपुरी चौकी पर तहरीर देते हुए बताया कि 30 मार्च को उसकी बाइक चौकी से चंद कदम दूरी पर स्थित

पटेल इंटरप्राइजेज के बाहर खड़ी थी जिसको अज्ञात चोर चुरा कर ले गया । युवक मोटरसाइकिल ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है एक सप्ताह बीत जाने की बाद भी पुलिस चोर का पता नहीं लगा सकी है ।

Oplus_131072