संयोजक दिनेश बेदी का 56 वा रक्तदान शिविर
भारतीय सेना के घायल सैनिकों के लिए 56 वा रक्तदान शिविर 6 अप्रैल दिन रविवार को भगत सिंह कॉलोनी डी ब्लॉक भिवाड़ी के ग्रेडिएंट इंस्टीट्यूट में लगाया जा रहा है, इस 56वें रक्तदान शिविर के संयोजक दिनेश बेदी ने बताया कि भारतीय सेना के घायल सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर भिवाड़ी में लगाने की मुहिम 2015 से चल रही है रक्तदान शिविर के लिए भारतीय सेना की करीब 20 सैनिकों की मैडिकल टीम धौला कुआं दिल्ली से भिवाड़ी आएगी इसलिए आज ग्रेडिएंट इंस्टीट्यूट में रक्तदान शिविर लगाने के ऊपर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी देने के मौके पर बैठक की गई और 6 अप्रैल को रक्तदान शिविर लगाए जाने पर सभी सुविधाओं के

ऊपर आज विशेष रूप से चर्चा भी की गई और सभी ने जनता से अपील की है कि भारतीय सेना के घायल सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा रक्तदाता आ कर रक्तदान करें! भारतीय सेना के घायल सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर में लक्ष्य युवा जीवन रक्षक समिति, सर्व सेवा संस्थान, ग्रेडिएंट इंस्टीट्यूट, दी राष्ट्रीय अजर सेवा संस्थान, आर डब्ल्यू ए कैपिटल ग्रीन सोसाइटी, भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, युवा सेवा समिति भिवाड़ी, मानव मंगल विकास समिति, श्री राम सेवा समिति एवम टैरा ग्रींस वेलफेयर सोसाइटी सहित कई अन्य संस्थाएं भी मदद कर रही है! बैठक के दौरान संयोजक दिनेश बेदी, ग्रेडिएंट इंस्टीट्यूट के निदेशक विवेक यादव, रमन सिंह, विनय यादव, देवेंद्र देशवाल, शिवम कुमार, कैपिटल ग्रीन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल रावत मौजूद रहे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा







