एसडीएम ऑफिस पहुंचकर एसडीम वंदना मिश्रा को महिलाओं व पुरुष ने दिया ज्ञापन
संभल। यूपी के जनपद सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला हल्लू सराय निकट डोडा गैस एजेन्सी तहसील व जिला सम्भल के प्रार्थीगण का मौहल्ला हल्लू सराय जिपाट रोग जैस एजेन्सी एक सम्भ्रान्त मौहल्ला है,जहां सम्धान्त व्यक्ति निवास करते है ,मौहल्ला पढे लिखे

सज्जन व्यक्त्तिव रखने वाले घनी आवादी का मौहल्ला है,अब दिनांक 01.04.2025 को प्रार्थीगण के घर के सामने एक देशी शराब की दुकान का उद्घाटन हुआ है,जिसे देख प्रार्थीगण व मौहल्ले के सभी लोग आश्चर्य चकित रह गये हैं,और बहुत आहत हुए हैं,उक्त मौहल्ले में

स्कूल का संचालन पूर्व से ही किया जा रहा है,तथा कोचिंग सेन्टर भी है,रास्ते से पढने वाले बच्चे आते जाते रहते है,उक्त रास्ता शहर के प्रसिद्ध चामुन्डा माता के मन्दिर को भी जाता है, जिसपर महिलांए व लडकियां मंदिर को जाती आती रहती है,यदि उक्त देशी शराब का

ढेका उपरोक्त स्थान पर अस्तित्वि मे रहता है,तब उस दशा मे प्रार्थीगण व मौहल्ले वालो व रास्ते पर जाने आने वालो पर व उनके परिवार पर गलत संगत का असर पडेगा व सभी को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपूर्णनीय क्षति होगी एवं मौहल्ले का माहौल भी दूषित होगा,जिसे सभी मौहल्ले बालो के बच्चो पर गलत संगत का असर

होना स्वाभाविक है,जिससे समाज को घोर सति है,इस कारण उक्त शराब के ठेके की दुकान को हटाया जाना न्यायोचित है,इस बीच महिलाओं ने आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है,एक दर्जन से अधिक महिलाएं दारू की दुकान का विरोध करने पहुंची विरोध प्रदर्शन करने में संजीव मिश्रा, राजीव मिश्रा, अनिल

मिश्रा,प्रदीप वर्मा, राहुल संतोष,अनीता,सुनीता, मीना त्यागी ,गीता वर्मा,कपिल त्यागी बंटी ,आयुष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट








