संभल। यूपी के जनपद सम्भल में साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को बढ़ाने के लिए पूर्व चैयरमेन ने क्षेत्र के लोगों को इफ्तार की दावत पर बुलाकर इफ्तार कराया। सभी ने एक जगह बैठकर इफतार करते हुए मौहब्बत का पैग़ाम दिया,नगर पालिका परिषद सम्भल के पूर्व

चैयरमेन एवं समाजसेवी हाजी नुसरत ईलाही कुरैशी के कोल्ड स्टोर पर रविवार को एक इफतार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमे क्षेत्र के लोगों ने इफतार कार्यक्रम मे शिरकत करते हुए एक साथ बैठकर रोज़ा इफतार किया है,और शुक्रे खुदा करते हुए एक दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद पेश की है,हाजी नुसरत ईलाही कुरैषी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी

भाईचारा और प्यार मौहब्बत बढ़ता है,अल्लाह ने हमे रमज़ान का ऐसा मुबारक महीना अता किसा है जो सबको एक साथ रहने और बैठकर लज़ीज पकवान का लुत्फ उठाने और गिले शिकवे दूर करने का पैग़ाम देता है,इस मौके पर साजिद अली खां, मेम्बर एहसान, हाजी आरिफ तुर्की, हाजी ताहिर, दानिश अली, सैयद शान अली, अकरम पहलवान, गयूर अहमद, सलमान, जब्बार एडवोकेट, गुड्डू चौधरी, मौ0 चांद, मौहम्मद अनवर आदि मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट




