एटा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म की घटना में थाना अलीगंज पंजीकृत *मुअस– 46/2025 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट* में वाँछित चल रहे नामजद अभियुक्त ईशू पुत्र संजू निवासी टपुआ थाना अलीगंज जनपद एटा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिऱफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
- ईशू पुत्र संजू निवासी टपुआ थाना अलीगंज थाना अलीगंज जनपद एटा। गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
- उ0नि0 श्री अवधेश कुमार
- का0 402 विनय कुमार
- का0 408 अमरजीत सिंह
रिपोर्टर सचिन गुप्ता जिला एटा






