बदायूं- भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम में राजीव कुमार गुप्ता को पुनः जिम्मेदारी मिली है। 10 जनवरी को 38 लोगों ने नामांकन कराया था जिसका परिणाम आज आया है।

जिलाध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम को जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा ने संबोधित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा भारतीय जनता पार्टी सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राही है। भारतीय जनता पार्टी परिवारवादी नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां कौन कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाए पता नहीं चलता। सभी कार्यकर्ताओं से कहा की पूरी मेहनत से पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा बदायूं जनपद के कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व में बड़े हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की है। कार्यकर्ताओं ने बूथ समिति का गठन शत प्रतिशत करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
उन्होंने अंत में राजीव कुमार गुप्ता के पुनः जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा की फिर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हर्षोल्लास व्यक्त किया।

लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां सभी कार्यकर्ता परिवार भाव से कार्य करते हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और स्वाभिमान और जिम्मेदारी सर्वोपरि है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मैं साढे तीन साल से भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रहा हूँ और आगे भी निरंतर सेवा करता रहूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव खड़ा रहूंगा।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह, अशोक भारतीय, आरएस पाल, मनोज मसीह, आशीष शाक्य, संदीप चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।