रामायण वाटिका में तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन..

मंडलायुक्त,जिलाधिकारी,एसएसपी व नगर आयुक्त ने बीडीए द्वारा रामायण वाटिका में आयोजित तीन दिवसीय फ्लावर शो का किया अवलोकन

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व जिलाधिकारी ने सुंदर तरीके से किये गए पुष्प प्रदर्शन की भूरी -भूरी प्रशंसा की और फ्लावर शो की सफलता के लिए BDA को दी शुभकामनाएं..

बरेली 8 मार्च। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण मनीकंडन ए., नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने आज रामायण वाटिका,रामगंगा नगर में बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित तीन दिवसीय (7,8 व 9 मार्च)फ्लावर शो का भ्रमण कर वहां लगे मनमोहक पुष्पों का अवलोकन किया।

एक लंबे क्षेत्रफल में फैली है रामायण बाटिका

राम गंगानगर स्थित रामायण वाटिका में एक बड़े क्षेत्रफल में प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगो को दर्शाया गया है। प्रभु श्री राम अपने वनवास काल के दौरान जिन-जिन वनो से गुजरे थे उन वनो को भी वाटिका में बनाया गया है और उन वनो से जुडी पौधो की प्रजातीयो को भी वाटिका में संरक्षित किया गया है।

वाटिका में विभिन्न प्रजाति के फूलो से शिवलिंग, राम मंदिर, राम सेतु तथा भगवान की आकृतियाँ बनाई गयी है जो की सभी के आकर्षण का केंद्र है।

इसके अतिरिक्त मियावाकी के लगाए गए जंगल को भी देखने बड़ी संख्या में लोग आ रहे है, सुंदर रंगबिरंगी लाइट भी वाटिका की शोभा बड़ा रही है।

प्रदर्शनी की भव्यता और विशेष आकर्षण

यह पुष्प प्रदर्शनी अपने आप में अनूठी और आकर्षक है। जैसे ही लोग रामायण वाटिका में प्रवेश करते हैं, आपकी नजर सबसे पहले भगवान श्रीराम की एक विशाल प्रतिमा पर पड़ती है, जिसे फूलों से विशेष रूप से सजाया गया है। इस प्रदर्शनी में केदारनाथ मंदिर की फूलों से बनी आकृति भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव करा रही है। इसके अलावा, रामायण काल के प्रसिद्ध पात्रों, जैसे जटायु, हनुमान और अन्य किरदारों की झलक भी फूलों के साथ देखने को मिल रही है।

करीब 2 लाख फूलों से सजी प्रदर्शनी

इस अनूठी प्रदर्शनी में करीब 2 लाख फूलों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यहां का वातावरण सुगंधित और मनमोहक बन गया है। विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल प्रदर्शनी को और भी आकर्षक बना रहे हैं। इस प्रदर्शनी में गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, लिली, ऑर्किड, सूरजमुखी और कई अन्य दुर्लभ फूलों की किस्में देखने को मिल रही हैं।

स्कूली बच्चों और दर्शकों की उमड़ी भीड़,आंकड़ा एक लाख के पार..

इस प्रदर्शनी को देखने के लिए स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पहुंचे। बच्चों के लिए यह न सिर्फ एक मनोरंजक स्थल रहा, बल्कि उन्होंने रामायण काल के प्रसंगों और धार्मिक महत्व की जानकारी भी प्राप्त की। दर्शकों ने इस प्रदर्शनी की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अविस्मरणीय अनुभव है, जहां प्रकृति, कला और धर्म का सुंदर समागम देखने को मिल रहा है।

कब और कितने समय तक चलेगी प्रदर्शनी?

यह तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी 7, 8 और 9 मार्च तक चलेगी। लोगों के लिए सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक प्रवेश खुला रहेगा। इस दौरान सभी उम्र के लोग फूलों की इस अद्भुत दुनिया का आनंद ले सकते हैं।

प्रदर्शनी में आने का आमंत्रण

बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस मणिकानंदन ए ने शहरवासियों और आस-पास के लोगों से इस अनूठी पुष्प प्रदर्शनी का हिस्सा बनने का आग्रह किया है। यह न केवल एक सौंदर्यपरक और आध्यात्मिक अनुभव है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक प्रयास है।

अगर आप फूलों की खुशबू में रामायण की पवित्र गाथा को महसूस करना चाहते हैं, तो रामायण वाटिका में इस प्रदर्शनी का आनंद जरूर लें।

भारी संख्या में उद्यमी और व्यापारी भी पहुंचे..

फ्लावर शो में iiA के अध्यक्ष मयूर धीरवानी, सचिव रजत महरोत्रा, राजेश जोली,दिनेश गोयल, अभिनव अग्रवाल, अभिनव कटरू, एसके सिंह,उन्मुक्त शील, डॉक्टर नबल किशोर गुप्ता,डॉक्टर विनोद पागरानी, FIA अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह,सचिव सन्नी मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष रोशन अग्रवाल, सपा नेता राजेश अग्रवाल, आदित्य मूर्ति, समेत शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे..

You missed