महापौर, नगर आयुक्त ने स्वच्छता रैली को दिखाई हरी झंडी

नगर निगम ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

बरेली। नगर निगम ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को दोपहर करीब 2 बजे नगर निगम गेट के सामने भव्य कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया । इस अवसर पर नगर निगम के कई विभागों ने शानदार रैली निकाली जिसे महापौर डॉक्टर उमेश गौतम , नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में एक से बढ़कर एक शानदार झांकियां दिखाई जा रही थी जिसमें शहर वासियों को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया था साथ ही साथ नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस रैली में अपना अपना प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे जिसका लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
सरस्वती वंदना और स्वागत गान के बाद एक से बढ़कर एक कई रोचक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें एक नाटिका खास तौर से काफी सराही गई जिसमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर दिया गया था और सड़कों पर कूड़ा ना फेंकने की सलाह दी गई थी। इससे पूर्व महाकुंभ प्रयागराज से जोड़कर एक नाट्य संस्था ने रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर निगम से जुड़े हुए अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना राजेश अग्रवाल रूप किशोर लोधी जयप्रकाश राजपूत समेत बड़ी संख्या में पार्षदों के पारिवारिक जन भी मौजूद रहे।