
बदायूं। सेठ श्रीकृष्ण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सब जूनियर मैच का आयोजन किया गया। परीक्षा प्रभारी विजेंद्र कुमार एवं रमेश सिंह द्वारा खिलाड़ियों का परिचय के बाद शुरुआत की गई। जिसमें प्रथम सेमीफाइनल मैच एसके वॉरियर्स एवं एसके टाइगर के मैच के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।जिसमें एसके वॉरियर्स विजेता रहा इस टीम के शरद कुमार मैन ऑफ द मैच रहे जिन्होंने नॉट आउट 81 रन एवं चार विकेट लिए दूसरा मैच फाइनल एसके वॉरियर्स एवं एसके टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें एसके वॉरियर्स विजेता रहा इस मैच में शरद कुमार को नॉट आउट 67 रन एवं पांच विकेट लिए शरद कुमार को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
पंकज कुमार शर्मा अंपायर अभिषेक शर्मा एवं कौशल कुमार सिंह ने भूमिका निभाई।।श्रीराम एवं राधेश्याम शर्मा ने कमेंट्री की संदीप कुमार ने स्कोरर निभाई। इस अवसर पर विजेता टीम के कोच अनूप कुमार सिंह,मैनेजर विजय कुमार चौहान, जगमोहन आर्या, मनोज कुमार शुक्ला, सुखलाल व्यास,रितेश गुप्ता, विवेक जौहरी, दीपक चंद शर्मा, अनूप सक्सेना, विजय प्रकाश शर्मा, अंजूदेवी, अवनीश कुमारी,कुमुद सक्सेनाआदि स्टाफ मौजूद रहा।



