कुंवर गांव ।सलारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव गुरपुरी विनायक में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर व ग्राम के किसानों ने गन्ने का वकाया भुगतान को लेकर गन्ने की होली जलाई किसानो ने कहा कि यदु गन्ना शुगर मिल ने वर्ष 2023 -24 का भुगतान नहीं किया है गन्ना भुगतान मय ब्याज के कराया जाए और वर्ष 24 -25 का भी भुगतान तुरंत दिलवाया जाए

जनपद के गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतोली हो रही है क्रय केंद्र बंधे हुए चल रहे हैं किसानो की लूट गन्ना विभाग के अधिकारी और शुगर मिल विभाग के अधिकारियों के द्वारा कराई जा रही है घटतौली बंद कराई जाए जिससे किसानों की लूट न हो सके इस मौके पर किसान राजा भैया, राजेश पटेल, पप्पू, अशोक ,भगवान दास, रवि, मुकेश ,मिथिलेश, प्रमोद ,सत्येंद्र और ग्राम के बहुत से किसान साथी मौजूद रहे ।