संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मानव तस्करी रोधी एवं बाल श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कस्बा रजपुरा व गवां क्षेत्र में स्कूलों के आस पास, टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, ढाबे, होटल, पार्लर व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बाल श्रम व मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति, ऑपरेशन खोज,नशा मुक्ति ,बाल भिक्षा वृत्ति,बंधवा मजदूरी में संलिप्त नाबालिक बच्चों का परिवार में

पुनर्वासन कराए जाने सम्बन्धी तथा साथ ही सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं से जोड़े जाने का कार्य अभियान के तहत किया गया। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाकर आम जनमानस को टोल फ्री नंबर 1098, 181, 112 आदि के महत्व के बारे में बताया गया। अभियान के दौरान कस्बा राजपुरा व गंवा में विभिन्न होटलों ,ढाबो, मैकेनिक शॉप , बस अड्डों मुख्य बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जन जागरण अभियान चलाया गया अभियान के दौरान ,6 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया तथा प्रतिष्ठान,दुकान मालिकों के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध अधिनियम,विनियमन के अंतर्गत कार्रवाई की गई,बाल श्रमिकों को नियमानुसार उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट