बदायूँ। दिनांकः 15/12/2024 ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ‘क्रिएटीविटी लीग’ कार्यक्रम के अन्तर्गत कक्षा-5 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु ‘रोबोकॉस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए ‘रोबोट’ से सम्बन्धित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराते हुए

अपनी अद्भुत प्रतिभा को प्रदर्शित किया। ये कार्यक्रम लगभग 15 प्रान्तों में ‘ट्रेक कैम्प’ के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ब्लूमिंगडेल स्कूल के मेधावी छात्रों को चयनित किया गया है। इसमें विजयी छात्र-छात्राओं को ‘आई0आई0टी0’ दिल्ली में प्रतिभाग कर ‘इसरों’ की ‘स्पॉन्सर ट्रिप’ का सदस्य बनने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने प्रतियोगी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य में

सफल होने हेतु शुभाषीश देते हुए सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इतना ही नहीं इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के अन्दर कुछ न कुछ प्रतिभा व योग्यता अवश्य निहित होती हैं, जिसको परखने हेतु समय-समय पर अनेक सेमिनार, स्पर्द्धाएं आदि का आयोजन किया जाता है, जिसके माध्यम से वे अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर आगे बढ़ने हेतु उत्साहित होते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।


इस सुअवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उनके मनोबल को बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में शाहरूख सलमानी एवं वैभव जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।