मजदूर को तकादा करना पड़ा भारी, दोस्तों ने ही पीट-पीटकर कर दी हत्या

मजदूर को तिरपाल में छुपा कर आरोपी मौके से हुए फरार

आगराजगनेर रोड स्थित धनौली में एक युवक को उसके साथियों ने ही पीट पीटकर मार दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के घरों में कोहराम मच गया।

धनौली के लक्ष्मणपुरी निवासी 25 वर्षीय मोनू पुत्र बनवारीलाल मजदूरी का कार्य करता है। मोनू की बहन गुड़िया ने बताया कि, शुक्रवार की दोपहर बस्ती के लोग भाई को मलपुरा गए थे। वहां उन्होंने शराब पी और भाई को भी पिलाई। इसके बाद घर लौटते समय।

मोनू ने रास्ते में उनसे रूपये की मांग की। इस पर उनमें विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि, कौशल्या गार्डन के समीप साथियों ने ईंट से कूच कूच कर मरणासन्न अवस्था में कर दिया। वे उसे तिरपाल से ढंककर फरार हो गए। इसकी सूचना मोनू के स्वजनों को देर शाम मिली।

वे घटनास्थल पर पहुंचे। वहां से लहूलुहान मोनू को लेकर पास ही निजी अस्पताल में ले गए। हालत नाजुक देख उसे एस एन अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पर बस्ती में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मलपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।

रिपोर्टर सचिन गुप्ता जिला एटा