
बदायूं।भारतीय किसान यूनियन असली गैर राजनीतिक ने गुरुवार से मालवीय आवास गृह पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने शिकायती पत्र में कहा कि थाना सिविल लाइन की नवादा चौकी, जवाहरपुरी और शेखूपुर चौकी यह बेलगाम चल रही है इन पुलिस चौकिया के अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना परमिशन के खनन माफियों से खनन कराया जा रहा है।
पुलिस और खनन अधिकारी की मिलीभगत से जनपद में खनन हो रहा है की वजह से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है उन्होंने कहा जेसीबी वाले महीनदारी देते हैं इसलिए उनके हौसले बुलंद है। ऋषभ चौधरी ने कहा कि जनपद की स्थानीय पुलिस और आरटीओ तीनों मोटा पैसा लेकर डबल डेकर बसे एक राज्य से दूसरे राज्य में चलवा रहे हैं जिसमें अवैध सामान ले जाने का काम किया जा रहा है डबल डेकर बसों को चलाने से सरकार को लाखों रुपए के चूना लग रहा है लेकिन पुलिस और एआरटीओ को अच्छा पैसा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवादा चौकी के सामने से डबल डेकर बसे भरी जाती हैं। चौकी के सामने से प्रतिदिन दर्जनों डग्गामार गुजरते हैं पुलिस की मिलीभगत से उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चेकिंग के नाम पर पुलिस गांव की गरीब जनता और किसान यूनियन वालों से ही वसूली करते हैं। नवादा चौकी के अधिकारी कर्मचारियों की मिली भगत से जुआ व सट्टा चल रहा है इस चौकी पर दो कांस्टेबल लगभग 2 वर्ष से डटे हुए हैं उन्हीं के संरक्षण में अवैध धंधे खूब फलफूल रहे रहे है।

किसानों से खुलेआम लूट, खाद की हर बोरी पर 150 रुपए की एक्सट्रा वसूली
जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा किसानों से खुलेआम लूट की जा रही है। खाद की हर बोरी पर किसानों से करीब 150 रुपए की एक्सट्रा वसूली की जा रही है। यूरिया की किल्लत के नाम पर कालाबाजारी चल रही है।कृषि विभाग के अधिकारियों की बजाए से किसानों को डीएपी ब्लैक में लेनी पड़ी और अब हाल यह है कि किसानों को 270 रुपए की यूरिया की बोरी लगेज के साथ 400 में दुकानदार दे रहे हैं इस तरह से कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों को लूटा जा रहा है अधिकारी फोन भी नहीं उठाते हैं जनता अपनी गुहार किससे लगाएं खनन, पुलिस या खाद बीज की शिकायत करें अधिकारियों का फोन बंद रहता है कुछ फोन उठाते ही नहीं है। अगर हमारी शिकायतों का निदान 10 दिनों में नहीं होता है तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर रहेगा इस आंदोलन के दौरान अगर कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन के दौरान रविंद्र सिंह पटेल, सूरजपाल सिंह, राजपाल सिंह, ऋषभ चौधरी, जसवीर सिंह यादव, मोहम्मद यामीन,हरीश पटेल,पुष्पेंद्र सिंह, हरबंस पटेल, अश्वनी सिंह, रामसेवक पटेल ,रामेंद्र यादव, डॉ राहुल साहू ,द्वारकी सिंह, दुर्गेश प्रजापति, डॉक्टर साहब सिंह, सुशीला देवी, ऋषिपाल सिंह, मुनेंद्र पटेल, पूनम गुप्ता, सूर्य प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।



