कासगंज-बाल विवाह की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन पर करना एक महिला को भारी पड़ गया महिला का आरोप है, कि शिकायत को लेकर बौखलाए युवक ने मेरे ऊपर रास्ते में जाते वक्त मुझ पर पिस्टल से फायर झोंक दिया पूरा मामला रूपा कश्यप, पुत्री केशव कश्यप, निवासी लखमीपुर थाना अमापुर जनपद कासगंज का है, महिला ने बताया कि मेरे लिए पता चला कि मेरे सगे मामा की बेटी संध्या कुमारी, पुत्री अमर सोनी, ग्राम अलीनगर जिला नालंदा (बिहार) की शादी मेरे चाचा के लड़के अंशु उर्फ चिल्लू पुत्र रामोतार गांव लखमीपुर थाना अमांपुर जनपद कासगंज से हो रही है नाबालिक होने की वजह से मेंने जिसकी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर कर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने बाल विवाह को रुकवा दिया जिसको लेकर अंशु उर्फ चिल्लू पुत्र रामोतार व राजू पुत्र विजयपाल मुझ से रंजिश मानने लगे, जब 10/12/24 को मैं और मेरी बहन अपने गांव लखीमपुर जा रही थी राजू ने हम लोगों को रास्ते में रोक कर गालियां देना शुरू कर दिया जब हमने उसका विरोध किया तो उसने पीछे से मेरे ऊपर पिस्टल से फायर झोंक दिया। वहीं महिला का आरोप है कि वह युवक दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है, आए दिन हाथ में पिस्टल को लेकर लहराता रहता है,जिसकी शिकायत महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के लिए शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्टर सचिन गुप्ता जिला एटा



