
एसएसपी अनुराग आर्य लगातार लापरवाह पुलिस कर्मियों पर एक्शन ले रहे हैं। ताजा मामला में एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजू बाबू मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया । उनकी इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सभी जगह उनके द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर चर्चा है।

एसएसपी ने फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजू बाबू मिश्रा को थाने की व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही के आरोप में सस्पेंड करने के बाद प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को फतेहगंज पश्चिमी थाने का नया इंस्पेक्टर बनाया है।
आपको बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरिक्षण किया । साथ ही थाना कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों को चैक किया गया और उनके उचित रख-रखाव एवं अद्यावधिक करने केनिर्देश दिये..

वार्षिक निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष फतेहगंज पश्चिमी उ0नि0 राजेश बाबू मिश्रा द्वारा निम्न बिन्दुओं पर घोर लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने किया सस्पेंड।
➨ जनसुनवाई सम्बन्धी प्रकरणों में थाना प्रभारी द्वारा कोई रुचि न लिया जाना
➨ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गए निर्देशों का अनुपालन शून्य पाया जाना
➨बीट सिस्टम को क्रियान्वित करने में पूरी तरह से लापरवाही बरतना जाना
➨थाना प्रभारी को अपने स्वयं के ही शस्त्र की कोई जानकारी न होना
➨थाने के किसी भी उपनिरीक्षक को सरकारी शस्त्र का आवटंन नहीं किया जाना
➨सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रकरणों में लापरवाही व उनके बारे में कोई जानकारी न होना
➨विवेचनाओं का किसी प्रकार का पर्यवेक्षण न किया जाना

राजेश बाबू मिश्रा द्वारा अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य कर कर्तव्यपालन के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदण्डता, स्वेच्छाचारिता एवं कदाचार का परिचय देने के संदर्भ में बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा थानाध्यक्ष फतेहगंज पश्चिमी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया तथा विभागीय जाँच आसन्न की गयी है।

पहले भी कई पर कर चुके हैं एसएसपी कार्यबाही..
एसएसपी अनुराग आर्य द्वारा चौकी प्रभारी बिहारीपुर थाना कोतवाली देवेंद्र सिंह पिछले दिनों सोशल मीडिया पर देवरनिया थाने के इंस्पेक्टर क्राइम व सिपाही सुरेंद्र कुमार सहित 2 सिपाही को भी सस्पेंड कर चुके हैं उनके खिलाफ जांच चल रही है..