संभल। यूपी के जनपद सम्भल में चीनी मिल रजपुरा ने किया 32.39 करोड़ का गन्ना मूल्य का भुगतान
चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2024-25 हेतु आज दिनांक 30.11.2024 को 18 नम्बर 2024 तक खरीदे गये गन्ना मूल्य का रू0 32.39 करोड़ का भुगतान कृषकों को कर दिया गया है।
चीनी मिल के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कृषकों से आग्रह किया कि कोई भी कृषक अपने गन्ने को औने-पौने दामों में इधर-उधर न बेंचे। पौधा गन्ना बिल्कुल भी सप्लाई न करें केवल पेड़ी एवं शरदकालीन गन्ने की ही सप्लाई करें क्योंकि पौधा गन्ना अभी अपिरपक्व (कच्चा) है साथ ही उसकी पेड़ी का फुटाव भी नहीं होगा। चीनी मिल कृषकों का समस्त आपूर्ति योग्य गन्ना खरीदने हेतु प्रतिबद्ध है।
चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) इकबाल सिंह ने किसानों से आग्रह किया है कि सभी किसान भाई साफ-सुथरा, जड़-पत्ती एवं अगोला रहित गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति करें एवं समिति पर्ची जारी होने के उपरान्त ही गन्ने की छिलाई करें तथा अपनी पर्ची पर ही गन्ना आपूर्ति कर आगामी सत्र हेतु अपना बेसिक कोटा बढ़ायें। उन्होंने किसानों द्वारा किये जा रहे भरपूर सहयोग पर आभार जताया।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट