एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करके महानगर अधीर अध्यक्ष सक्सेना

आज आज विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत बरेली महानगर के प्रवास के दौरान महानगर प्रभारी एवं रामपुर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया कि महानगर के सभी मंडलों में सदस्यता का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है महानगर के भाजपा पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष सहित सभी अपना लक्ष्य पूर्ण करने के प्रयास में लगे हैं और लगभग लक्ष्य के करीब है ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संस्था प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा ने कहा एक की बरेली मंडल के 25 विधानसभा क्षेत्र में बरेली महानगर की विधानसभा में लगातार आगे चल रही है एवं बरेली मंडल में बरेली महानगर की शहर विधानसभा प्रथम स्थान पर है बरेली महानगर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की एकजुट और लक्ष्य को पार करने के संकल्प के कारण बरेली मंडल के अग्रिम रहने की संभावना है बरेली के सारे जनप्रतिनिधियों के साथ महानगर की टीम पूरी शिद्दत के साथ सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने में लगी है महानगर पार्टी के पदाधिकारी को देखकर ऐसा लगता है कि वह अपना लक्ष्य बहुत जल्द ही पूरा कर लेंगे..

सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना

महानगर भाजपा अध्यक्ष अधीर सक्सेना पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने और उन्हें उचित सम्मान दिलाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं,
अधीर सक्सेना ने महानगर में गुटबाजी को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई हैं। उन्होंने संगठन को अपने रणनीतिक कौशल से एकजुट करने का पूरा प्रयास किया जिसका नतीजा महानगर में भाजपा की एकजुटता के रूप में देखा जा सकता हैँ।

सदस्यता अभियान पर चर्चा करते पदाधिकारियों के साथ महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना,व देवेंद्र जोशी

आपको बता दें अधीर सक्सेना 1993 से संघ व भाजपा से जुड़े हुए हैं 2000 से संघ शिक्षा वर्ग उसके बाद हिंदू जागरण मंच में प्रदेश मंत्री 2007 से 2013 तक महानगर के मंत्री सहित विपक्ष में तमाम पदों पर रहे उसके बाद अधीर सक्सेना के महानगर की कुर्सी संभालते ही जहां 2017 में महापौर की सीट मात्र 12 से 13000 के अंतर से जीती थी वह 2023 में 56000 के भारी मतों के अंतर से जीती, इसी के साथ लोकसभा चुनाव में महानगर अध्यक्ष के साथ महानगर की पूरी टीम की कड़ी मेहनत का यही नतीजा है कि कैंट और शहर दोनों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी आगे रही,बही अगर बात करें तो 2017 में भारतीय जनता पार्टी के 36 पार्षद जीते वहीं 2023 में अधीर सक्सेना के कार्यकाल में 51 पार्षदों ने जीत दर्ज की..

सदस्यता अभियान में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना,महानगर महामंत्री देवेंद्र जोशी,विष्णु शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, राहुल गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे..