सम्भल । मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-05 के तहत सम्भल पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं बालिकाओं को कार्यक्रम कर विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त व जागरुक

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस अधीक्षक कृष्ण

कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर

भ्रमण कर कर प्राथमिकता के आधार पर महिला बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में

चौपाल का आयोजन कर वृहद स्तर पर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ मिशन शक्ति में जुड़ कर उन्हें सशक्त

एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

उक्त योजनाओं के साथ-साथ महिलाओं बालिकाओं छात्राओं को किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर निम्न नंबरों या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने

के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है-1. 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,2. 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,3. 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन,4. 1930

साइबर अपराध हेल्पलाइन,5. 102 स्वास्थ सेवा,6. 108 एंबुलेंस सेवा,7. 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन ।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट