सहसवान। भीषण बाढ़ से कई गांव में रहने वाले लोग बेघर हो गए हैं। उनकी पीड़ा सुनने के लिए आज ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव व एसडीम प्रेमपाल सिंह ने पहुंच कर हाल चाल लिया साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई, खाद्य सामग्री वितरण की हैं। और बाढ़ पीड़ितों का

हाल जाना बिकास खंड सहसवान क्षेत्र के दर्जनो गांव बाढ़ ग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों में बाढ़ राहत सामग्री बांटी ब्लाक प्रमुख का कहना हैं, कि क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में वह पीड़ित परिवारों के साथ है, उनका प्रयास है। की बाढ़ में हर परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके राहत एवं बचाव कार्य के लिए उनकी पार्टी के नेता एव उनकी टीम का ये प्रयास रहेगा की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने पाए उन्होंने बाढ़ पीड़ितों में खाद समग्री सहित अन्य खाने पीने का सामान भी दिया उन्होंने कहा जरूरतमंद उनसे राशन किट प्राप्त कर सकते है। साथ ही वह लगातार

विकास खंड क्षेत्र मे वितरित कराने का प्रयास भी कर रहे हैं। इसके लिए हमारी सरकार उचित मुआवजे के लिए कटिबंध है। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई हैं। टीम गठित करबा कर सर्वे का कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा की साथ ही इस सम्बंध मे उच्चाधिकारियों से वार्ता कर फसल के नुकसान के मुआवजा देने की बात उच्च अधिकारियों को बता दी गई है। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, हर्ष यादव, तूफान सिंह, अंकित सक्सेना, कानूनगो व लेखपाल प्रेम सिंह, प्रधान जयवीर सिंह उपस्थित रहे।