पेड़-पौधों की कटाई होने के कारण जलवायु हुआ परिवर्तन : ओमकार सिंह

बदायूँ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव पूर्व सांसद अविनाश पांडे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री अजय राय के निर्देशन एव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एव शहर कांग्रेस कमेटी असरार अहमद के आव्हान अवसर पर जिला व शहर कांग्रेस ने राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान चलाया। शहर के विभिन्न बूथों सहित जिला अस्पताल स्थित अम्बेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने वृक्षारोपण किया। जिसमें जिला महासचिव इगलास हुसैन, शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे जगत ब्लॉक अध्यक्ष के ग्राम रसूलपुर में ब्लॉक अध्यक्ष सोनपाल एव बीएलए चंद्रभान द्वारा वृक्षारोपण किया, ब्लॉक कादर चौक के ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर शाक्य द्वारा भदरौलिया में वृक्षारोपण किया गया, इस्लामनगर में जिला संगठन मंत्री यूनुस अली, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत ने वृक्षारोपण किया, वजीरगंज ब्लॉक पर जिला महासचिव उमेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कठेरिया बीएलए विरेश सिंह ने ग्राम बरखेड़ा व पेपल में वृक्षारोपण किया इस अवसर

पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि इस धरती पर जैसे प्रत्येक मनुष्य के लिए सांस लेना जरूरी है, उसी प्रकार अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाया जाना भी बेहद आवश्यक है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन असंभव है। उन्होंने कहा की पिछले दो दशक में धरती से धड़ाधड़ पेड़-पौधों की कटाई गई। मनुष्य ने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए वनों के बड़े क्षेत्रफल को काटकर समतल कर दिया। इस कारण पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा और धरती से काफी क्षेत्र की हरियाली गायब हो गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के जरिए लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आई है, जिसका परिणाम यह हुआ है कि पिछले कुछ दिनों से पेड़-पौधों के प्रति लोग जागरूक हुए हैं और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाने लगे हैं। जिला महासचिव इगलास हुसैन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और कहा पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। इस अवसर पर संचालन अकील अहमद ने किया।