कल प्रशासन के लोग करते रहे माना, लेकिन थी पूरी तैयारी..

घायल तेजराम ने रविवार रात उपचार के दौरान तोड़ा दम। इसके बाद सोमवार को 10 उपवियों के मकान हुए ध्वस्त..

क्षेत्रीय विधायक डीसी वर्मा ने जताया दुख, बोले प्रशासन कर कड़ी कार्यवाही..

एसपी दक्षिणी मानुस पारीक ने बताया कि तेजराम के परिवार को शांत किया गया उसके बाद उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है राजस्व विभाग अपने स्तर से कार्रवाई कर रहा है, उपद्रवियों ने अवैध निर्माण किया हुआ था प्रशासन के निर्देश पर उसको हटाया जा रहा है..

बरेली के गांव गौसगंज में 19 जुलाई की रात बवाल हुआ था। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को लाठी-डंडों से पीटा था। पथराव और तोड़फोड़ भी की थी। बवाल में घायल तेजराम ने रविवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद सोमवार को 10 आरोपियों के अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया।

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार को सबसे पहले आरोपी इरशाद के घर पर बुलडोजर चला। इसके अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। इसके बाद आरोपी पीआरडी जवान बख्तावर का घर गिराया गया। आठ अन्य आरोपियों के घरों पर भी कार्रवाई हुई। इसके बाद धर्मस्थल पर आकर बुलडोजर रुका। इस पर भी लाल निशान लगाया गया है।

गांव में लगभग 400 मुस्लिम रहते हैं अधिकतर परिवार समेत भाग गए हैं सोमवार दोपहर को बख्तावर के मकान पर बुलडोजर चला तो कोई आसपास नहीं दिखा सतर्कता के दृष्टिकोण गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है..

यह था पूरा मामला..

मोहर्रम जुलूस में नई परंपरा से रोकने में रंजिश में हिंदुओं पर हमले के आरोपित के मकान गिराए जाएंगे रविवार को गौसगंज गांव में जांच करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने पाया कि 11 मकान सड़क पर अतिक्रमण कर बनाये गए हैँ देर शाम तक चिन्नीकरण करने के बाद टीम लौट गई जो कि सोमवार को शेष मकानों का सर्वे करेगी अधिकारियों का कहना है की जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा इसके अलावा उपद्रव में अन्य आरोपी आलमगीर व नजाकत अली को मुठभेड़ में ग्रिफ्तार कर लिया गया है इसमें आलिम के पैर में गोली लगी एक सिपाही के भी छर्रे लगे, पुलिस अभी तक 35 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैँ

विधायक डी सी वर्मा ने पीड़ितों से की मुलाकात..


घटना के बाद मीरगंज विधायक डीसी वर्मा गांव पहुंचे। यहां दोनों ने पीड़ित परिवारों से बातचीत की व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। दोनों ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर ग्रामीणों को सुरक्षित माहौल देने के लिए कहा। इसके बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई, कल तेजपाल की मृत्यु के बाद भी विधायक ने दुख जाहिर किया..

सुनियोजित था बवाल पहले से थी तैयारी..

शाही के गौसगंज गांव में 17 जुलाई को ताजिया निकालने के दौरान मंदिर के सामने ढोल बजाने से मना करने की रंजिश में शुक्रवार रात समुदाय विशेष के आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत बवाल कर दिया। इसके लिए दिन में ही रामपुर, मीरगंज, देवरनिया, सीबीगंज समेत तमाम स्थानों से लोगों को बुलाकर एकत्र किया गया।