मानसूनी बारिश अब आफत बनती जा रही है। बरेली में शनिवार को दोपहर से शुरू हुई बारिश सोमबार सुबह करीब 10 बजे थमी। जिलेभर में करीब 30 घंटे तक लगातार बारिश हुई, जिससे शहर से देहात तक स्थिति खराब हो गई। इससे शहर के कई इलाकों में जलभराव से स्थिति बिगड़ गई। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। घरों और दुकानों में पानी भर गया। इसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने 2 दिन और बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद धूप निकलने के आसार जताए हैं।

बरेली मौसम

बरेली में सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे पहले रविवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज बरेली में 97 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना जताई है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का पूर्व अनुमान है। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा की है। रविवार को 29 MM बारिश दर्ज की गई। बरेली में पिछले 16 दिन से हर रोज बारिश हो रही है। बारिश से शहर के पुराने इलाके जलमग्न हैं।