सहसवान। आज ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने ब्लॉक परिसर के अंदर पौधा रोपण कर जनमानस को यह संदेश दिया कि हमारे जीवन में वायु का सबसे बड़ा महत्व है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा पर्यावरण को बचाने के लिए पौधों रोपण बहुत ही जरूरी है। वृक्ष के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती इसलिए हम

सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ अवश्य लगाना चाहिए साथ ही प्रण लेना चाहिए कि हम कभी भी हरे पेड़ों को नहीं काटेंगे जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। इस मौके पर हेमेंद्र कुमार एडीओ पंचायत,अनुराग दिक्षित, तूफान सिंह, हर्ष यादव, ग्राम प्रधान कप्तान, सिंह ग्राम प्रधान वेदपाल सिंह यदि लोग मौजूद रहे।