वन महोत्सव सप्ताह (दिनांक 01 जुलाई से 07 जुलाई 2024) का किया गया शुभारम्भ

बरेली-बदायूं मार्ग पर विधायक द्वारा पीपल के पौधे का किया गया रोपण

बहेड़ी, बरेली, मीरगंज, नवाबगंज व आंवला रेंज में हुआ पौधारोपण..

बहेड़ी रेंज में शारदा नहर क्षेत्र में सहित अन्य जगह हुआ पौधारोपण..

वन महोत्सव के दौरान जिले में 42.72 लाख रोपे जाएंगे पौधे..

वन महोत्सव सप्ताह (दिनांक 01 जुलाई से 07 जुलाई 2024) का शुभारम् जनपद की विभिन्न रेंजो अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम व जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर किया गया। वन विभाग द्वारा पूरे सप्ताह भर विभिन्न विषयों पर जन जागरूकता कार्यक्रम व आंशिक पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

वन महोत्सव के दौरान जिले में 42.72 लाख रोपे जाएंगे पौधे..

एक से सात जुलाई तक मनाए जाने वाले वन महोत्सव के दौरान जिले में 42.72 लाख पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग की 28 नर्सरियों में 62 लाख पौधे तैयार हैं। आम लोग भी नर्सरियों से फल और छायादार पौधे ले सकेंगे। वन विभाग समेत 27 विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। सबसे ज्यादा 21,50,000 पौधे ग्राम्य विकास विभाग रोपेगा। वन विभाग 6,36,900 पौधों का रोपण करेगा।

पौधारोपण करते हुए विधायक राघवेंद्र शर्मा

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वन संरक्षक विजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी द्वारा भी पौधारोपण किया गया।

बहेड़ी, बरेली, मीरगंज, नवाबगंज व आंवला रेंज में हुआ पौधारोपण..

बहेड़ी, बरेली, मीरगंज, नवाबगंज व आंवला रेंज में पौधारोपण किया गया। सर्वप्रथम बरेली रेंज के अन्तर्गत बरेली-बदायूं मार्ग पर विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा द्वारा पीपल के पौधे का रोपण किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वन संरक्षक विजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी द्वारा भी पौधारोपण किया गया।

बहेड़ी रेंज में शारदा नहर क्षेत्र में सहित अन्य जगह हुआ पौधारोपण..

बहेड़ी रेंज में शारदा नहर क्षेत्र में, आंवला रेंज के अन्तर्गत बाबा रामदास इण्टर कॉलेज, मीरगंज रेंज के कपूरपुर ग्राम समाज की भूमि पर, नबावगंज रेंज के अन्तर्गत नौवा नगला मंदिर परिसर में क्षेत्र पचायत सदस्य व ग्राम प्रधान व अन्य ग्राम वासियों के साथ पौधारोपण किया गया। वन महोसत्व कार्यक्रमों के अवसर पर मुख्य रूप से पीपल, आवंला, जामुन आदि पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, क्षेत्रीय वनाधिकारी हरीश सिंह मेहत सहित सम्बंधित अधिकारी गण उपस्थितगण रहे।

डीएफओ बरेली दीक्षा भंडारी

विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य
वन विभाग- 6,36,900
ग्राम्य विकास विभाग- 21,50,000
उद्यान विभाग- 2,66,000
पंचायतीराज विभाग- 2,19,000
राजस्व विभाग-1,81,000
कृषि विभाग- 4,30,000
पर्यावरण विभाग-82,000
आवास विकास विभाग-6,000
नगर विकास विभाग- 92,000
लोक निर्माण विभाग- 14,000
जलशक्ति विभाग- 15,000
रेशन विभाग- 25,000
पशुपालन विभाग- 8,000
सहकारिता विभाग-9,520
उद्योग विभाग-11,000
ऊर्जा विभाग-6,580
माध्यमिक शिक्षा-13,000
बेसिक शिक्षा- 21,000
प्राविधिक शिक्षा- 6,000
उच्च शिक्षा- 24,000
श्रम विभाग- 3,600
स्वास्थ्य विभाग- 12,000
परिवहन विभाग- 3,400
रेलवे- 15,000
रक्षा विभाग- 6,000
पुलिस विभाग- 7,980
औद्योगिक विकास- 9,000

कुल-42,72,780