कादरचौक। दिनाँक 22-06-2024 थाना कादरचौक पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल/गिरफ्तार,अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर,दो अदद कारतूस 315 बोर,एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित किया बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ श्री आलोक प्रियदर्शी के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्द चलाए जा रहे अभियान,पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी उझानी शक्ति सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कादरचौक के नेतृत्व में थाना कादरचौक पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 205/2024 धारा 376एबी भादवि व 5एम/6 पॉक्सों एक्ट में वांछित आरोपी वीरेश यादव पुत्र दरियाव सिंह निवासी ग्राम मौसमपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण
आज दिनाक 22.06.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 08 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार का आरोपी मु0अ0सं0 205/2024 धारा 376AB भादवि व 5M/6 पोक्सो एक्ट में वाछित अभि0 वीरेश यादव पुत्र दरियाव सिंह यादव नि0 ग्राम मौसमपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूं खिरिया बाकरपुर के जंगल मे छिपा है इस सूचना पर थाना प्रभारी कादरचौक मय पुलिस बल के के दो टीम बनाकर खिरियाबाकरपुर के जंगल मे पहुच गये ललकारते हुये अपने आप को पुलिस के हवाले करने को कहा तो इतने मे अपराधी वीरेश यादवउपरोक्त ने पुलिस पार्टी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे पुलिस टीम के का0 1753 मोहित कुमार गोली लगने से घायल हो गये पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबाबी फायरिग मे उक्त अपराधी वीरेश यादव उपरोक्त भी दाहिने पैर मे गोली लगने से घायल होकर गिर गया जिससे पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल मौके पर गिरफ्तार किया गया घटना मे घायल पुलिस कर्मी का0 1753 मोहित कुमार व अभि0 वीरेश यादव को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
वीरेश यादव पुत्र दरियाव सिंह नि0 ग्राम मौसमपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूं

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण
वीरेश यादव पुत्र दरियाव सिंह नि0 ग्राम मौसमपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूं के द्वारा अपने जुर्म इकबाल करते हुये बताया कि दिनाक14.06.2024 को मैने 08 बर्षीय एक बच्ची को भुट्टो का लालच देकर बहला फुसलाकर खेत मे ले जाकर बलात्कार किया था तभी से खेतो औऱ जगंलो मे छिपते छिपाते घूम रहा था पुलिस मुझे कही पकड कर जेल मे न डाल दे इसलिए मैने पुलिस के ऊपर जान से मारने के उद्देश्य से अपने तमचे से फायर किया था ।

बरामदगी का विवरण
एक अदद तमंचा 315 बोर दो अदद मिस कारतूस जिन्दा 315 बोर एक अदद खोका 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तारी का स्थान व समय
ग्राम खिरियाबाकरपुर थाना कादरचौक बदायूँ दिनाक 22.06.2024 समय 17.55 बजे

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
वीरेश यादव पुत्र दरियाव सिंह उर्फ कर्रु निवासी ग्राम मौसमपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ।
01-मु0अ0स0 299/2007 धारा 324 भा0द0वि0 थाना कादरचौक बदायूँ
02-मु0अ0स0 17/15 धारा 323/324/325/506 भा0द0वि0 थाना कादरचौक बदायूँ
03-मु0अ0स0 281/2022 धारा 376/323/325 भा0द0वि0 थाना कादरचौक बदायूँ
04- मु0अ0स0 489/2022 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना कादरचौक बदायूँ
05-मु0अ0स0 478/2023 धारा 379 भा0द0वि0 थाना उझानी बदायूँ
06-मु0अ0स0 509/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कादरचौक बदायूँ
07-मु0अ0स0 144/2024 धारा 3/25(1-B)a आय़ुध अधिनियम थाना कादरचौक बदायूँ
08-मु0अ0स0 205/2024 धारा 376AB भा0द0वि0 5M/6 पाक्सो एक्ट थाना कादरचौक बदायूँ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष उदयवीर सिह
2-उ0नि0 अवधेश सिह
3-उ0नि0 वीरपाल सिह
4- हे0का0 856 विकास कुमार
5- हे0का0 552 अजय यादव
6-का0 37 आकाश चौहान
7-का0 1753 मोहित कुमार
8-का01721 अनुज तोगर
9-का01409 प्रान्सू
10-का0 939 शिवकुमार
11-का0 601 रमाकान्त
12-का01800 शेखर जावला
13-का0 1847 कादिर खाँ
14-का0 289 सचिन पोसवाल

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह