एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, वही एसपी सिटी राहुल भाटी पहुचे मौके पर,दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश..

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दबंगों ने प्लाट पर कब्जे को लेकर हुई जमकर फायरिंग..

एक पक्ष के दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

दोनों पक्षों की ओर से हुई फायरिंग,जेसीबी में लगा दी आग..

छत पर टहल रहे एक व्यक्ति को लगी गोली..

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दबंगों ने प्लाट पर कब्जे को लेकर जमकर फायरिंग की है। पीलीभीत बाईपास रोड विष्णु धाम कॉलोनी के पास प्लाट पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की है। इस दौरान बीच सड़क पर काफी देर तक जमकर फायरिंग होती रही।फायरिंग के दौरान अपनी छत पर टहल रहा एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। एक अन्य व्यक्ति भी घायल होने की सूचना है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के सभी लोग फरार हो गए।भागते समय उनकी कार नाले में पलट गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कुछ युवक बीच सड़क फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

इज्जतनगर क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबे के पास शंकरा महादेवा मार्बल्स के नाम से मार्बल्स की दुकान है। थाना इज्जतनगर प्रभारी ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे सूचना प्राप्त हुई कि विपक्षी राजीव राणा, उसका पुत्र नाम अज्ञात, केपी यादव अपने 40-50 अज्ञात लोग एवं दो जेसीबी लेकर आदित्य उपाध्याय की दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। उक्त घटना में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। जेसीबी में आग लगी दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से जेसीबी में लगी आग पर काबू पाया। मौके से आदित्य उपाध्याय, उसके पुत्र अविरल उपाध्याय को उनकी गन एसबीबीएल 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है।

दूसरे पक्ष की फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अपने मकान की छत पर टहल रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। प्रकरण के संबंध में थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

फायरिंग व आगजनी की सूचना पर एसपी सिटी राहुल सिंह भाटी व एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भी पहुंची। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल है।