संभल। शुक्रवार को चंदौसी नगर में भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा बहुत धूमधाम से ब्राह्मण शक्ति संघ और ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में मनाई गई। जिसका शुभारंभ बड़ा महादेव से एवं समापन रघुनाथ आश्रम पर किया गया ।
शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां मन मोह रही थी। शोभा

यात्रा का प्रारंभ भगवान परशुराम जी की आरती करके किया गया,भगवान शिव के रूप में परशुराम की झांकी अपनी ही अलग ही छटा बिखेर रही थी ,राधा कृष्ण के रूप में सजे कलाकार अपने नृत्य द्वारा और काली माई

का अखाड़ा अपने करतबों का प्रदर्शन कर वातावरण को भव्यता प्रदान कर रहे थे ।शिव पार्वती जी की पालकी अमन शर्मा द्वारा अपनी टीम के साथ निकली गयी,डीजे पर बजने वाले भक्ति गीतों पर संगठन के सदस्यों ने

थिरकते हुए भगवान परशुराम जी की जय जयकार कर रहे थे। शोभा यात्रा बड़ा महादेव से प्रारंभ होकर कैथल गेट ब्रह्मा बाजार घंटाघर बड़ा बाजार बिसौली गेट होती हुई रघुनाथ आश्रम पर पहुंचकर संपन्न हुई समापन पर भगवान परशुराम की आरती समाज के विप्रजनों

द्वारा की गई शोभा यात्रा में हजारों बंधुओ ने उपस्थित होकर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाई समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी ब्राह्मण शक्ति संघ द्वारा किया गया।
शोभायात्रा में ब्राह्मण शक्ति संघ के संरक्षक हरद्वारी लाल मिश्रा,श्री ब्राह्मण सभा संरक्षक


अतुल शर्मा , ब्राह्मण सभा संरक्षक मंडल
अतुल शर्मा , राजेन्द्र शर्मा,रामकुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, बिरजू मिश्रा, सुनील शर्मा घंटे वाले, बनवारी लाल पाठक, राजीव रावत ,प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अभिनव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम वत्स,सचिन

मिश्रा,विवेक शर्मा गुमथल, विभोर भारद्वाज,उमाकांत शर्मा,प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गौड़ कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा,जिला संरक्षक राजीव पाठक,जिलाध्यक्ष अविरल शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष ब्रिजेश शर्मा,अंकित मिश्रा, मोनू

शर्मा,गौरव शर्मा,यश भारद्वाज,नगर अध्यक्ष निशान्त शर्मा, महामंत्री राहुल शर्मा,गिरीश शर्मा,यश शर्मा,सचिन मिश्रा,संगीता भार्गव,प्रीति शर्मा, रिंकी शर्मा, मोहित गौड़, शुभम अतुल उपाध्याय ,रवि शंखधार, विनय

पाराशर,मयंक शर्मा,प्रशांत शर्मा,रवि पंडित,अंकित गोस्वामी, अभिषेक उपाध्याय,प्रियांशु शर्मा, निशांत शर्मा,अभिनय पाराशर,विकास पाराशर,सुधांशु पंडित,उदय पंडित,देव पंडित, ललित पंडित,अवनीश

शर्मा, जुगल किशोर शर्मा,विकास शर्मा, शुभम शर्मा,सत्येंद्र पाठक, अविनाश शर्मा,शरद शर्मा,अतुल शर्मा,इशांत शर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मोक्षिका शर्मा आदि उपस्थित रहे।

संभल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट