सहसवान- विधानसभा चुनाव से पहले सहसवान की सियासत में हलचल तेज हो गई है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के तेजतर्रार और जमीनी नेता, प्रदेश सचिव शाहिद खान के शाहबाजपुर स्थित आवास पर एक भव्य डिनर पार्टी का आयोजन हुआ, जो देखते ही देखते सियासी शक्ति प्रदर्शन में बदल गई।

डिनर पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि सहसवान के लोकप्रिय पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली पहुंचे, जहां प्रदेश सचिव शाहिद खान ने अपने साथियों के साथ उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं की गलबहियां और एकजुटता ने विरोधियों की नींद उड़ा दी।

इस हाई-प्रोफाइल डिनर में सपा के कद्दावर नेता जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र यादव एडवोकेट, वरिष्ठ सपा नेता चौधरी जमालुद्दीन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान सहित सपा का पूरा कुनबा एक छत के नीचे नजर आया।

2027 में लहराएगा सपा का परचम – शाहिद खान

बैठक में 2027 के चुनावी रण पर मंथन हुआ। प्रदेश सचिव शाहिद खान और पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली ने संयुक्त रूप से हुंकार भरते हुए कहा – “अबकी बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की आंधी चल रही है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनना तय है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जुट जाएं और डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलें।

मौजूद कार्यकर्ताओं में इस सियासी मिलन से खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में 2027 में सहसवान से सपा का परचम लहराने का संकल्प लिया।

इस मौके पर शहाबुद्दीन चौधरी, निहाल उद्दीन, शोएब नकवी आगा, अतहर भाई, मुशीर ठेकेदार, अनवर खान, खालिद फाइव स्टार, राजू, सलीम सिद्दीकी, माजिद खान, दानिश चौधरी, अर्शी खान, अजहर अली, शाहजेव खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।