जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के समय पर पहुंच कर लिया प्रशिक्षण का जायजा

सभी मतदान कार्मिक गम्भीरता से प्राप्त करें प्रशिक्षण.. जिलाधिकारी

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान कार्मिक समय से उपस्थित हों नही तो होगी कार्यवाही… जिलाधिकारी

अनुपस्थित रहे मतदान कार्मिकों पर की जाएगी कानूनी एवं विभागीय कार्यवाही… जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

सम्भल। बहजोई लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तथा पारदर्शितापूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से इस्लामनगर रोड बहजोई स्थित एंग्लो वैदिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में चल रहे पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों एवं द्वितीय तथा तृतीय मतदान अधिकारियों के द्वितीय दिवस के

प्रशिक्षण का आज जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी प्रातः ही प्रशिक्षण के समय पर प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे तय समय पर प्रशिक्षण स्थल के द्वार बंद कर दिए गए ताकि कोई भी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला देरी से उपस्थित ना हो।

जिलाधिकारी ने फैसिलिटी सेंटर पर चुनावी ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिकों के मतदान से संबंधित पोस्टल बैलेट एवं ईडीसी के विषय में विधानसभा वार लगे कैंपों पर जाकर जानकारी प्राप्त की ।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कक्षों में जाकर प्रशिक्षण का जायजा लिया एवं प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनरों से

प्रशिक्षण से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कार्मिकों से भी मतदान से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं। मतदान कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आएं अगर कोई कार्मिक प्रशिक्षण में देर से आता है या

अनुपस्थित पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही संज्ञान में लायी जाएगी।
जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को निर्देशित करते हुए कहा सभी कार्मिकों को अच्छे से प्रशिक्षित करें ताकि चुनाव अच्छे से संपन्न हो सके।


बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर ने बताया कि आज हुए प्रशिक्षण में प्रथम पाली में 960 मतदान कार्मिकों में से 10 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए जबकि द्वितीय पाली में 960 मतदान कार्मिकों में से 12 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। दो दिवस में कुल 69 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा

कि जो लोग अनुपस्थित पाए गए हैं उनके विरुद्ध विधिक एवं विभागीय कार्यवाही संज्ञान में लायी जाएगी। अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार चौबे ने बताया कि आज फैसिलिटी सेंटर से मतदान कार्मिकों द्वारा कुल 284 ईडीसी( इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट- चंदौसी-93, असमोली-79, सम्भल-78, गुन्नौर- 34) प्राप्त किए गए जबकि पोस्टल बैलेट के माध्यम से कुल 129 लोगों ने मतदान किया ( चंदौसी- 42,असमोली-11, सम्भल-08, एवं गुन्नौर- 68)
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार चौबे, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक वेदराम,भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ,आईटीआई चंदौसी के प्रधानाचार्य एस. के वार्ष्णेय सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Objevte užitečné tipy a triky pro vaši kuchyni a zahradu na našem webu. Naučte se, jak efektivně využít zbytky potravin, připravit rychlé a zdravé pokrmy nebo jak správně pěstovat různé rostliny. Naše články vám pomohou zlepšit vaše kulinářské dovednosti a péči o zahradu, aby byla vždy plná čerstvých plodů. Neuvěřitelný problém se zápalkami: vyřešte několik najednou! Která shoda Pokud hledáte osvědčené tipy na zlepšení vaší zahrady nebo chutné recepty, jste na správném místě. Na našem webu najdete nejen užitečné rady pro pěstování rostlin, ale také inspiraci pro vaření z čerstvých surovin. Zjistěte, jak skloubit přírodní ingredience s jednoduchými triky, abyste si mohli užívat zdravější a chutnější jídla každý den.